रीझू नाथ चौधरी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वाँ गणतंत्र दिवस

रीझू नाथ चौधरी पब्लिक स्कूल, महुवाटांड बोकारो में 77 वाँ गणतंत्र दिवस बडे गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः ध्वजारोहण से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि जिला परिषद श्री अरविंद करमाली, उप मुखिया श्री प्रभु दयाल महतो, समाजसेवी श्री अभय चरण महतो, पूर्व उप मुखिया श्री किशुन महतो, पूर्व उप मुखिया श्री गिरधारी महतो, पूर्व उप मुखिया शेखर कुमार, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्वेता मिश्रा, अकादमी प्रभारी श्रीमती गायत्री कुमारी एवं शिक्षक -शिक्षिकाएं कर्मचारी और विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय गान गाकर देश को नमन किया |
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत, नृत्य, भाषण और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया | प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, संविधान के महता , और देश की एकता का संदेश दिया |


मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा – “कि विद्यार्थियों से अच्छे नागरिक बनने, अनुशासन का पालन करने तथा राष्ट्रीय निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया |”
उप मुखिया श्री प्रभु दयाल महतो ने कहा- गणतंत्र दिवस हमें केवल अधिकारों की याद नहीं दिलाता, बल्कि हमारे, कर्तव्यों की भी याद दिलाता है|”
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्वेता मिश्रा ने कहा- गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण करता है |”
कार्यक्रम में उपस्थित जिला परिषद श्री अरविंद करमाली, उप मुखिया श्री प्रभु दयाल महतो, समाजसेवी श्री अभय चरण महतो, पूर्व उप मुखिया श्री किशुन महतो, पूर्व उप मुखिया श्री गिरधारी महतो, पूर्व उप मुखिया श्री शेखर कुमार, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्वेता मिश्रा, अकादमी प्रभारी श्रीमती गायत्री कुमारी, सपन दास, शिखा रानी, सरिता देवी, मोनिका केरकेट्टा, किरण कुमारी, सोमा कुमारी, चमेली कुमारी, प्रियंका गुप्ता, नीता कुमारी, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार, विवेक कुमार, संजय कुमार, संतोष महतो, आदि उपस्थित थे |
कार्यक्रम का समापन ” जय हिंद “और ” भारत माता की जय ” के नारों तथा प्रसाद वितरण के साथ हुआ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *